Search

October 10, 2026 12:58 pm

हिरणपुर-लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क: नारकीय जीवन जीने को विवश प्रखंडवासी, कब तक?

वर्षों से बदहाल सड़क, बारिश में नदी और नाला में तब्दील, किचड़ भरा पानी से लोग परेशान, उपायुक्त के आश्वासन के बाद भी कोई सुधार नहीं।

सुस्मित तिवारी

पाकुड़ के हिरणपुर और लिट्टीपाड़ा के बीच की मुख्य सड़क वर्षों से बदहाल है। यह सड़क बारिश में नदी और नाला में तब्दील हो जाती है, और बिना बारिश के भी किचड़ भरा पानी से भरी रहती है। इससे लोगों को परेशानी होती है और वे नारकीय जीवन जीने को विवश हैं।
हिरणपुर बाजार के सभी नाली वर्षों से बंद पड़े हुए हैं, जिससे सड़क पर पानी जमा होता है। उपायुक्त पाकुड़ ने आश्वासन दिया था कि प्राक्कलन बनाने के लिए भेजा गया है और जैसे ही आएगा, वे स्वीकृत कर देंगे। लेकिन महीना गुजरने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। दशहरा के अवसर पर लोगों को इस सड़क की बदहाली की चिंता है कि कहीं मलमल के कुर्ते पर धीट लाले-लाल वाला गाना चरितार्थ न हो जाए। लोगों ने उपायुक्त से मांग की है कि वे इस सड़क की मरम्मत कराएं और उनकी परेशानी का समाधान करें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!