Search

September 28, 2026 6:10 am

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत: जातिगत जनगणना को मंजूरी, दानिएल किस्कू

जातिगत जनगणना की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गृहमंत्री को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा था:दानिएल किस्कू।

प्रशांत मंडल

पाकुड़: वरिष्ट झामुमो कार्यकर्ता दानिएल किस्कू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 26:09:2021 को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जातीय आधारित जनगणना की मांग रखी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कहना था कि देश में एसटी-एससी और पिछड़े को वर्षो से दंश झेल रहा है, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे को अभी अमलीजामा पहनाने का वक्त है। सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सितम्बर 2021 में कहे थे कि सभी वर्गों को हिस्सेदारी के आधार पर भागीदारी जाति जनगणना से ही मिलेगा सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक स्थिति का सही आकलन होगा यही समय की मांग है। झामुमो के वरिष्ट कार्यकर्ता दानिएल किस्कू ने कहा कि यह केवल एक आंकड़े की बात नहीं है यह एक आंदोलन की जीत है, यह उन लाखों लोगों की जीत है जिन्हें समाज ने हमेशा हाशिए पर रखा। यह गरीबों, मजदूरों, पिछड़ों, और दबे-कुचले वर्गों की जीत है, जिनके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सबसे पहले आवाज़ उठाई और उनकी लड़ाई लड़ी। उन्होंने का जातिगत जनगणना नहीं होगी, तब तक इन वर्गों को सही प्रतिनिधित्व और न्याय नहीं मिलेगा। झामुमो के वरिष्ट कार्यकर्ता दानिएल किस्कू ने कहा कि अब, जब केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का फ़ैसला लिया है, झारखंड की आवाज़ का परिणाम है, जिन्होंने दशकों से अपनी पहचान की लड़ाई लड़ी है।
यह जीत न केवल एक नीति परिवर्तन है, बल्कि समाज के उस हिस्से की बहादुरी और संघर्ष का सम्मान है, जो अब तक गुमनाम था। अब उम्मीद जगी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!