Search

October 26, 2026 3:32 am

बाल विद्यापीठ में मनाया गया होली मिलन समारोह

राजकुमार भगत

पाकुड़। शनिवार को स्थानीय बाल विद्यापीठ स्कूल भगतपाड़ा पाकुड़ में वार्षिक परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षा संपन्न होने के पश्चात विद्यालय के छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने शिक्षकों के पैर में गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया एवं शिक्षकों ने छात्रों के मस्तक पर तिलक लगाकर बेहतर अध्ययन अध्यापन की कामना की। बच्चों एक दूसरे को गुलाल लगाकर पूरी उत्साह और उमंग के साथ होली मिलन समारोह में भाग लिया।विद्यालय के संचालक आर के भगत ने बताया की होली प्राचीन कथा पर प्रचलित एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसे रंगों का त्यौहार भी कहते हैं। होली में लोग आपसी भेदभाव भूलकर एक दूसरे से गले मिलते हैं। यह बुराई पर अच्छाई का प्रतीक पर्व है। उन्होंने बताया कि वार्षिक परीक्षा छात्रों के बेहतर ढंग से संपन्न हुआ है । उत्तरपुस्तिका का जांच कार्य जारी है। रविवार 24 मार्च को 1 बजे अभिभावक द्वारा छात्रों का कॉपी का अवलोकन किया जाएगा। 30 मार्च को 11:00 बजे छात्रों को प्रोग्रेस कार्ड का वितरण किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!