Search

October 26, 2026 3:34 am

महेशपुर सीओ व बीडीओ आवास परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य अथिति एसडीपीओ विजय कुमार होली मिलन समारोह में पहुंचे।

बजरंग पंडित

महेशपुर सीओ व बीडीओ आवास परिसर में शनिवार शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार, सीओ संजय सिन्हा, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव व प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की ढेर सारी शुभकामना एवं बधाइयां दी. कार्यक्रम में एमओ सुमित मिश्रा ने अपने सुरीली आवाज से मन मोह लिया तो वही दूसरे तरफ राजस्व उप निरीक्षक उपेंद्र यादव ने अपनी शायरी से समा बांध लिया. मौके पर सीआई राजेश साहा, रंजीत मंडल, सुजीत मंडल, संजय कुमार, उपेंद्र यादव, प्रल्हाद कुमार, उमाकांत, राधेश्याम मंडल, सूरज कुमार, वीरबर्धन, खोकन रविदास, रतन, प्रीतम, भारती, सोलेमान हेम्ब्रम, अमृता कुमारी सिंह, उमाकांत सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

img 20240323 wa00371936219625777433285

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!