Search

June 19, 2026 2:56 pm

ठंड में मानवीय पहल — उपायुक्त ने देर रात जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण।

ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से उपायुक्त मनीष कुमार सोमवार देर रात अचानक निरीक्षण पर निकल पड़े। पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचकर उन्होंने गरीब, असहाय, निर्धन एवं दिव्यांग व्यक्तियों को अपने हाथों से कंबल वितरित किए। रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों से उतर रहे मजदूरों, वृद्ध महिलाओं एवं कमजोर तबके के लोगों को ठंड से कांपते देखकर उपायुक्त ने तुरंत उन्हें कंबल उपलब्ध कराए। उपायुक्त स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों से रूबरू हुए, उनकी समस्याएँ सुनीं और आवश्यक निर्देश मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को दिए।
इसके बाद उपायुक्त ने गांधी चौक एवं बस स्टैंड में प्रशासन द्वारा की गई अलाव व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अलाव को नियमित रूप से जलाने, लकड़ियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर अतिरिक्त अलाव लगाने के निर्देश दिए। उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के साथ-साथ सभी प्रखंडों में भी जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिले एवं प्रखंडों के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न हो।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!