Search

April 22, 2026 10:00 am

सावन की अंतिम सोमवारी पर महेशपुर से सैकड़ों शिवभक्त जंगीपुर गंगा जल लेने रवाना।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के लेटपाड़ा सहित विभिन्न इलाकों से रविवार को सैकड़ों शिवभक्त कांवर यात्रा के लिए जंगीपुर रवाना हुए। इस दौरान भक्तों ने कांवर में शिव-पार्वती की प्रतिमा सजाकर बोल बम के जयकारों के साथ यात्रा शुरू की। रवाना होने से पूर्व सभी कांवरियों ने श्रीश्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वरनाथ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिससे मंदिर परिसर ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। कांवरिया दल रविवार देर रात जंगीपुर गंगा से जल भरकर पैदल श्रीश्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वरनाथ मंदिर पहुंचेंगे। यात्रा में रोहित रविदास, देव दास, शंकर लेट, कुश रविदास, लव रविदास, निताई घोष, संजय लेट, संजय घोष, मानिक लेट, अपूर्वा राणा, राहुल लेट, विजन हालदार, राणा दास, तुषार रविदास, सुरोजित लेट, प्रेम सिंह, शुभो हालदार, राज भुईमाली, रितेश भगत सहित दर्जनों श्रद्धालु शामिल हैं।

image editor output image 1825257231 17548369625467631183091926929331

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!