Search

May 3, 2026 6:22 pm

संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठ हो रहा है तो गृह मंत्रालय कसे नकेल, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने केंद्र को घेरा

सतनाम सिंह

पाकुड़: झारखंडअल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान आयोग के उपाध्यक्ष एव अन्य सदस्य के साथ पाकुड़ पहुंचे. पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत के क्रम में संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

खुफिया विभाग और गृह मंत्रालय कसे नकेलः हिदायतुल्लाह

इस दौरान हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि बांग्ला बोलने वाले सभी लोग बांग्लादेशी नहीं हो सकते. अगर राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ हो रहा है, तो इसके लिए खुफिया विभाग और गृह मंत्रालय को नकेल कसना चाहिए, न कि सिर्फ आरोप लगाने से इस समस्या का समाधान हो सकता है.धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की साजिश की जा रही है जिसका पर्दाफाश होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यहां लोग एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं. वहीं बाबूलाल मरांडी के बयान पर उन्होंने कहा वह तो कुतुबमीनार से भी कूदने की बात कह चुके हैं. उन्हें कहने दीजिए, क्योंकि उन्हें हर तरफ से यह पता चल रहा है कि अब कुछ भी बचा नहीं है. इस कारण वह कुछ भी कह रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार की योजना झारखंड के हर एक जरूरतमंद व्यक्ति के लिए बनी है। जिसका लाभ सभी जरूरतमंद को मिलना है। अल्पसंख्यकों की जो हिस्सेदारी है, वो उसे भी मिलना चाहिए। अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसके पास कोई भी मुद्दा बचा नहीं है। इसलिए भाई-भाई को लड़ाने का काम कर रही है। आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने अपनी खाई कसम पर अमल नहीं किया। बाबूलाल ने कहा था कि कुतुब मीनार से कुद जाएंगे, लेकिन बीजेपी में नहीं जाएंगे। लेकिन बाबूलाल जी कुतुब मीनार से तो नहीं कुदे, पर बीजेपी में जरूर चले गए। अल्पसंख्यक आयोग की अध्यक्ष ने यह भी कहा कि एक आदिवासी निर्दोष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बीजेपी ने झूठे केस में फंसाने का काम किया। जिसकी सच्चाई झारखंड के जो मूलवासी और आदिवासी है, उन्हें अच्छा से मालूम हो गया है। झारखंड के मूलवासी और आदिवासी बीजेपी को नकार चुकी है। इसलिए बीजेपी असली मुद्दों की बातों को छोड़कर जाति धर्म का कार्ड खेलने लगी हैं। आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने कहा कि बीजेपी इस बार के विधानसभा चुनाव में डबल डिजिट में भी नहीं जाएगी।

img 20240816 wa00648786359882219746978

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!