Search

April 30, 2026 1:37 am

अवैध खनन, माइनिंग वा अवैध परिवहन हुई तो की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई: उपायुक्त।

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न।

सतनाम सिंह

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल* ने अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन, अवैध भंडारण के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करतें हुए माइनिंग इंस्पेक्टर के द्वारा की गई कार्रवाई का ब्यौरा लिया। साथ ही माइनिंग इंस्पेक्टर को अवैध खनन करने वालो पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को सख्त निर्देश दिया जाए कि कोई भी अवैध माइनिंग, परिवहन हुआ तो प्रतिनियुक्त कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने जिला खनन टास्क फोर्स के पदाधिकारी व सदस्यों को क्षेत्रों का भ्रमण कर औचक निरीक्षण करने को कहा। अवैध खनन व परिवहन कार्य में कोई भी लोग संलिप्त पाए जाते हैं तो उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने को कहा। साथ ही उपायुक्त ने अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि सप्ताह में दो बार रेंडमली चेकपोस्ट का निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे की कितने वाहन का चलान की जांच की गई। जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को रोकने हेतु विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अंचलाधिकरियों व थानेदारों को निर्देशित किया कि आपस में समन्वय स्थापित कर औचक छापेमारी की जाए ताकि अवैध खनन करने वाले लोगों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, पाकुड़, महेशपुर एसडीपीओ, माइनिंग इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240930 wa00148475284961196361356

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!