Search

October 13, 2026 6:38 am

हमारी मांग पर विचार नहीं किया गया तो होगा आंदोलन- महादेव मांझी

एससी, एसटी आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया गया है। एससी, एसटी सामाजिक संगठनों ने यह आह्वान किया है, जिसका समर्थन भारत जकात माझी परगाना महल और शिबुटोला कुंदरिया सरना समिति माण्डू (रामगढ़) ने किया है। आरा-सारूबेडा में भारत बंद के समर्थन में प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान करमा हेम्ब्रम, रामसिंह मरांडी, प्रकाश सुकरा करमाली महादेव मरांडी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला एससी, एसटी समाज के हितों के खिलाफ है और हम इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। भारत बंद का उद्देश्य एससी, एसटी आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ विरोध जताना और वर्गीकरण के मुद्दे पर सरकार को जगाना है। संगठनों की मांग है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ समीक्षा याचिका दायर करे और वर्गीकरण के मुद्दे पर फिर से विचार करे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!