Search

September 10, 2026 4:06 pm

घर में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, पुलिस ने छापेमारी कर कारोबारी को दबोचा।

पाकुड़। मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के पत्थरघट्टा पहाड़ियाटोला में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बियर बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को मिली सूचना के बाद एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को सुरेश पहाड़िया उर्फ बुधना पहाड़िया (33) के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान रॉयल स्टेग की 350 एमएल की तीन बोतल, 180 एमएल की 36 बोतल और किंगफिशर की 650 एमएल की 46 बोतल बियर बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मालपहाड़ी ओपी में उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!