Search

June 21, 2026 5:48 pm

आदिवासी महिला के बैंक एकाउंट से 1.80 लाख रुपये की अवैध निकासी

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़ )थाना क्षेत्र के कस्तूरी निवासी एक महिला के बैंक एकाउंट से लाखों की अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर पीड़ित बहा किस्कू नें हिरणपुर थाना में मंझलाडीह के सीएसपी संचालक के विरुद्ध लिखित शिकायत की है। अपने आवेदन में पीड़ित महिला ने उल्लेख किया है कि मेरे पति के मृत्यु के बाद बीमा का 2 लाख रुपया मेरे नोमनी वाले एकाउंट में आया था। जिसकी निकासी के लिए में मंझलाडीह स्थित मोतिउर रहमान के सीएसपी सेंटर में गई थी। जिसपर मोतिउर रहमान द्वारा मेरा खाता सीएसपी में रखकर लगातर तीन दिन तक मुझसे अंगूठा लगवाया गया। और अंतिम दिन मुझे 20 हज़ार रुपये थमा दिया। जब मैं जानकारी लेने एसबीआई माहरो बैंक में पहुंची तो मुझे पता चला कि किसी अकबर अंसारी के आईडी से मेरे एकाउंट से 1.80 लाख रुपये की निकासी कर लिया गया है।

img 20240305 wa00244528493324500102371

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!