Search

February 14, 2025 11:08 am

झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक संपन्न, लिए गए अहम निर्णय

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला इकाई पाकुड़ की एक बैठक झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रांची के महासचिव राम रंजन सिंह के अध्यक्षता में की गई। बैठक में सैकड़ो विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने केंद्र एवं झारखंड सरकार द्वारा निशुल्क बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत मान्यता हेतु विचार विमर्श किया गया। अधिकांश स्कूलों ने बताया कि सरकार द्वारा जारी नियम कानून मान मानक बहुत कठिन है। आज के समय में कुछ स्कूल छोड़ दिया जाए तो अधिकांश स्कूल इसे पूरा करने में असमर्थ है। सरकार को मान्यता देने हेतु सरल मान मानक तय करना चाहिए था । किंतु सरकार ने ऐसा नहीं किया । इस बाबत पूर्व से अदालत में मामला चल रहा था जिसका फैसला सुरक्षित है। तत्काल मामलों को लेकर स्ट्रे लगा हुआ था। केंद्र सरकार के आदेश के आलोक में पुनः मान्यता लेने हेतु कुछ जिलों में नोटिस किया गया है। जिसे झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने गंभीरता से लेते हुए कड़ा रुख अपनाते हुए आगे की रणनीति तैयार कर रही हैं। झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की महासचिव राम रंजन कुमार सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर राज्य स्तरीय बैठक में आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री, मंत्री, शिक्षा मंत्री, आदि से वार्तालाप की जाएगी। और यदि बात नहीं बनी तो कानून का सहारा लिया जाएगा। किसी भी प्रकार से विद्यालय को बंद होने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए व्यापक जन आंदोलन होगा। मौके पर जिला अध्यक्ष गेब्रियल मुर्मू जिला सचिव राजकुमार भगत, सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष प्रखंड सचिव, सहित रफीकुल इस्लाम, जय दत्ता, नयन सेन, अजय गुप्ता विवेक गुप्ता, एसटी जैवियर एम एस बड़तल्ला,एस एम एस मिडिल स्कूल पाकुरिया, विपिन कुमार दास जूलियस सोरेन, राजेश भगत, इमानुएल हेंब्रम, श्रीनाथ मुर्मू, हेमंत हसदा, माइकल मरांडी, मोहन मुर्मू, अमित कुमार ठाकुर, अर्जुन मुर्मू, श्रीनाथ मरांडी, विजय टुडू, अजय कुमार मिश्रा, अरुणा हेंब्रम, फेकारू शेख, रैहन राही, आरिफ हुसैन, अब्दुल रहीम अंसारी, मुकेश कुमार मनीरूल इस्लाम, एमडी मकबूल, जौहर शैख, राजकुमार भगत, आदि अनेक विद्यालय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर