Search

September 20, 2026 5:21 am

स्कूल रूआर-2025 को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित, बीडीओ और सीओ ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव।

एस कुमार

स्कूल रूआर-2025 को लेकर गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.वही बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव व सीओ संजय कुमार सिन्हा व बीईईओ बाबूराम मुर्मू ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया. वही बीडीओ व सीओ ने कहा कि प्रखंड के 5 से 18 वर्ष के शत -प्रतिशत बच्चों को शिक्षित करना, विद्यालयों में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा ड्रॉप आउट कम करना स्कूल रूआर 2025 का उद्देश्य है. स्कूलों में छात्रों की कम उपस्थिति और आठवीं से बच्चियों का ड्रॉप आउट चिंता का विषय है. हर साल अभियान चलने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र में बच्चियां नामांकन से वंचित रह जा रही हैं. बच्चों व उनके अभिभावकों में जागरूकता लाने के लिए स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य, जनप्रतिनिधि व अभिभावकों का योगदान तथा भागीदारी महत्वपूर्ण है. इसे चुनौती के रूप में लेना है. मौके पर बीडीओ, सीओ के अलावे सीआई उपेंद्र यादव, बीपीओ श्याम ठाकुर, बीआरपी, सीआरपी सहित शिक्षीक मौजूद थे.

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!