Search

May 21, 2026 8:23 pm

लेटेस्ट न्यूज़

घरेलू विवाद में दर्दनाक वारदात, पति ने पत्नी व बेटी की हत्या कर आवास में दफनाया, खुदाई में शव बरामद।

पाकुड़ (महेशपुर): रद्दीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत इच्छानगर गारामारा गांव में घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति ने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी की हत्या कर दोनों के शव निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास) के भवन में गड्ढा खोदकर दफना दिए।
रद्दीपुर ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के नरेश टुडू ने अपनी पत्नी शर्मीला किस्कू और 12 वर्षीय बेटी नेहा टुडू की हत्या कर दी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू की, जो बाद में गंभीर वारदात में बदल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में महिला और बच्ची के लापता होने को लेकर चर्चा तेज हो गई। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर रद्दीपुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी संजय सिन्हा तथा ओपी प्रभारी अजय उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
शुरुआती तलाशी में कोई ठोस सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने मृतका के पति नरेश टुडू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने दोनों शव निर्माणाधीन पीएम आवास में दफना दिए हैं। इसके बाद प्रशासन की मौजूदगी और ग्रामीणों की सहायता से आवास स्थल की खुदाई कराई गई, जहां से दोनों शव बरामद किए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, पाकुड़ भेज दिया है। आरोपी नरेश टुडू को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे आगे की पूछताछ जारी है। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

img 20260521 wa00471584356825654980308
img 20260521 wa00482999025390228254271

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!