Search

May 4, 2026 11:14 pm

जून में दो महीने का राशन वितरण, बीडीओ ने दिए निर्देश

महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शनिवार को बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव के अध्यक्षता में सभी जनप्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य, मुखियाओं, वार्ड सदस्य व पंचायत सचिवों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में बीडीओ ने गुलाबी व पिला कार्डधारी को अगले जून व जुलाई माह का राशन 1 जून से 15 जून तक और अगस्त माह का राशन 16 से 30 जून तक वितरण की जाएगी. जिसको लेकर जनप्रतिनिधि व पंचायत सचिवों को सभी अपने – अपने क्षेत्र में मॉनिटरिंग करते हुए प्रत्येक लाभुको को ससमय राशन पूर्ण कराने को लेकर चर्चा कर कई निर्देश दिए गए. मौके पर प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू, बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फखरे आजम, कलाम अंसारी, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, सचिव, वार्ड सदस्य सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!