Search

July 8, 2026 7:08 pm

शांति नगर में जले हुए 100 KVA विद्युत ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर 12 घंटे के भीतर नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई

अक्षय कुमार

रामगढ़। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर रामगढ़ बाजार समिति के पीछे स्थित शांति नगर में जले हुए 100 KVA विद्युत ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर मात्र 12 घंटे के भीतर नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। त्वरित पहल से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को राहत मिली और बिजली संकट का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हुआ। बुधवार को नए 100 KVA ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने फीता काटकर किया।

img 20260708 wa01132851079032957218109

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने त्वरित कार्रवाई के लिए माननीय सांसद मनीष जायसवाल एवं राजीव जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा, “ सांसद मनीष जायसवाल के मार्गदर्शन और निर्देशानुसार जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसेवा करना हमारा केवल दायित्व नहीं, बल्कि संकल्प है। दिन हो या रात, हम जनता की सेवा के लिए सदैव उपलब्ध हैं। चाहे ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र, हर व्यक्ति की समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और उसी विश्वास पर खरा उतरने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क, पेयजल सहित जनसुविधाओं से जुड़े प्रत्येक विषय पर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है और भविष्य में भी किसी भी समस्या के समाधान में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर समाजसेवी टिकेश्वर प्रसाद कुशवाहा, रूपलाल महतो, बबलू साव, अमन कुमार, रमेश महतो एवं बिपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!