बजरंग पंडित
महेशपुर प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में मकर संक्रांति पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. वही श्रीश्री 1008 बूढ़ा बाबा शिव मंदिर महेशपुर में सोमवार अहले सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. सुबह से ही लोग पवित्र बांसलोई नदी में आस्था की डुबकी लगाकर दान पुण्य कर बूढ़ाबाबा की पूजा अर्चना कर तिलकुट भोग लगाया।





