Search

June 19, 2026 2:55 pm

कड़ाके की ठंड में मुखिया अलीशा परवीन का मानवता भरा कदम, दिव्यांगों में कंबल वितरित।

पाकुड़: कड़ाके की ठंड के बीच पृथ्वीनगर पंचायत की मुखिया अलीशा परवीन ने जरूरतमंद दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण कर एक सराहनीय पहल की। उन्होंने अपने निजी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर महिला एवं पुरुष दिव्यांगों को कंबल वितरित किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाकुड़ (मु) थाना प्रभारी गौरव कुमार गरिमा उपस्थित थे। इसका संचालन कांग्रेस जिला सचिव सेलिम हुसैन ने किया। इस अवसर पर पंचायत क्षेत्र के बड़ी संख्या में दिव्यांग लाभान्वित हुए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष देखा गया। उन्होंने मुखिया अलीशा परवीन और कांग्रेस नेतृत्व का धन्यवाद किया। कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष अब्दुल हक ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की सेवा करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित और समाज के कमजोर वर्ग के लिए काम करती रहेगी। कार्यक्रम में बशीरूल हक, काउसर शेख, सुलेमान शेख, रोनी शेख, जामोद शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!