Search

May 11, 2026 4:00 am

शिबू सोरेन की स्मृति में ‘अंतिम जोहार यात्रा’ को ऐतिहासिक बनाने झामुमो का महाप्लान, महेशपुर व पाकुड़िया में बनी रणनीति।

पाकुड़िया/महेशपुर। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में आयोजित होने वाली अंतिम जोहार यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए झामुमो ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। शनिवार को महेशपुर और पाकुड़िया प्रखंड कार्यालयों में अलग-अलग महत्वपूर्ण बैठकें हुईं, जिसमें यात्रा की रूपरेखा और रणनीति तय की गई। महेशपुर प्रखंड कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने की और संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष मैनुद्दीन अंसारी ने किया। इसमें जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम विशेष रूप से मौजूद रहीं। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा महेशपुर प्रखंड के सभी पंचायतों से होकर गुजरेगी। वदूद ने कहा कि अंतिम जोहार यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दिशोम गुरु के संघर्षपूर्ण जीवन और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित करने की अपील की। वहीं, पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष निवारण मरांडी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कमेटी सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे और जिला बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष देबीलाल हंसदाक मौजूद रहे। बैठक में तय हुआ कि यात्रा प्रखंड के सभी पंचायतों से होकर गुजरेगी और केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार इसे ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा। चौबे ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि शिबू सोरेन की विचारधारा को आगे बढ़ाने का माध्यम होगी। देबीलाल हंसदाक ने इसे एकता और संघर्ष का प्रतीक बताया। दोनों बैठकों में रूट मैप, प्रचार-प्रसार और पंचायत स्तर पर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह यात्रा संगठन की एकजुटता और ताकत को प्रदर्शित करेगी। बैठकों में पाकुड़िया एवं महेशपुर प्रखंड के जेएमएम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20250830 wa00453872086096393682642
img 20250830 wa00465522271532317839297

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!