Search

October 17, 2026 10:54 pm

पेट्रोल पंप आवंटन के नाम पर दो महिलाओं ने मिलकर एक महिला से की लाखों रुपए की ठगी, मामला दर्ज

एस कुमार

पाकुड़। जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के दुमकाडंगा गांव के दो महिलाओं के द्वारा एक महिला को पेट्रोल पंप दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी सह वादिनी अंजू श्री चौधरी ने दुमकाडंगा गांव के शिला एलिजाबेथ हेम्ब्रम एवं सरला पावरिया के खिलाफ धोखाधड़ी कर लाखों रुपए ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। वादिनी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि इन दोनों आरोपियों के द्वारा उसको ऑफर दिया कि उसको शहरग्राम में नया पेट्रोल पंप देंगे। उसके लिए वादिनी को छह लाख 27 हजार रुपए खर्च करने होंगे। वादिनी एवं उसके पति ने उन लोगों को अलग-अलग किस्त में रुपया भेजा,अंतिम किस्त का एक लाख 40 हजार रुपया बकाया था। वादिनी एवं उसके पति ने जिस दिन बकाया रुपया दे दिया। उसे दिन से दोनों महिलाओं के द्वारा फोन रिसीव करना बंद कर दिया। फोन रिसीव नहीं करने के बाद जब वादिनी एवं उसका पति महिलाओं के घर जाकर पूछताछ किया तो पता चला वह दोनों अपना डेरा छोड़ भाग गए है। गांव वाले के द्वारा पता चला कि यह दोनों ठगी का काम करते हैं। कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। बीते 20 मई 2024 को जब वादिनी एवं उसका पति फिर से दोनों महिलाओं के घर गए तो दोनों पीछे के दरवाजे से भागने लगी इसके बाद वादिनी के द्वारा दोनों को रोक लिया गया। इसके बाद उल्टा ही आरोपितों के द्वारा धमकी भरी लफ्जों से उन लोगों के साथ बदतमीजी करने लगी। साक्ष के रूप में वादिनी के पास वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। वादिनी के लिखित शिकायत के आधार पर स्थानीय थाने में कांड संख्या 94/24 दिनांक 27/06/2024 धारा 420/406 के तहत मामला दर्ज की गई है. उधर महेशपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!