Search

September 20, 2026 12:46 am

गर्मी में पेयजल संकट से राहत के लिए जिला प्रशासन की पहल, चापाकल और जलमीनारों की मरम्मत का काम जोरों पर।

बढ़ती गर्मी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है।उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर प्रतिदिन चापाकल और जलमीनारों की मरम्मत कराया जा रहा है, ताकि आमजनों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।प्रखंड के तेतुलिया पंचायत अंतर्गत बड़तल्ला गांव में मुखिया की मौजूदगी में रविवार को चापाकल की मरम्मत की गयी।जिला प्रशासन का यह प्रयास ग्रामीणों को गर्मी में राहत पहुंचाने और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।मौके पर मुखिया मोनिका सोरेन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!