Search

October 5, 2026 4:52 pm

चुनाव के मद्देनज़र एफएसटी टीम की छापेमारी, अवैध शराब की तलाश में होटलों पर छापा।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब की रोकथाम के लिए एफएसटी टीम ने बीते रात्रि गोबिंदपुर साहेबगंज स्थित सोनू होटल, मधुबन ढाबा और फैमली होटल में छापेमारी की। इस दौरान किसी भी होटल से अवैध शराब बरामद नहीं हुई।
सोनू होटल के संचालक ने बताया कि लगातार छापेमारी की जाती है, लेकिन आज तक कुछ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि वे शराब सहित अन्य नशीले पदार्थ नहीं बेचते हैं और न ही होटल में पिलाते हैं। इसके बावजूद भी लगातार छापेमारी की जाती है, जिससे उनके ग्राहकों को परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि जब छापेमारी की जाती है, तो उनके स्टाफ और पदाधिकारी वहीं रहते हैं, जिससे भोजन कर रहे ग्राहकों को ससमय पर भोजन नहीं परोसा जा सकता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। एफएसटी टीम की छापेमारी से यह सुनिश्चित होता है कि विधानसभा चुनाव में अवैध शराब का उपयोग नहीं किया जाएगा और मतदाताओं को प्रभावित नहीं किया जाएगा।

img 20241118 wa00182535517532127329262

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!