अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर प्रखंड सभागार पाकुड़िया में गुरुवार को बीडीओ साइमन मरांडी की अध्यक्षता में सभी क्लस्टर ऑफिसर, बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक संपन्न हुई । बैठक में बीडीओ ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्र में बिजली ,पानी,रैंप इत्यादि सभी तरह की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना सुनिश्चित करें । 85 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले मतदाता या 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाता जो घर पर रह कर ही मतदान करने को इच्छुक हैं इसकी सूची तैयार करने को निर्देश दिया गया । बैठक में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने भी सभी मतदान केंद्रों का सड़क, मोबाइल नेटवर्क सहित अन्य विषय पर भी विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। मौके पर एस आई अमरजीत मिश्रा , प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी त्रिदीप कुमार शील, बीपीओ जगदीश पंडित,सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, सभी क्लस्टर ऑफिसर, बीएलओ एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।





