रामकुमार भगत
पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पदाधिकारियों से कहा कि बिना टीम वर्क के चुनाव का सफल संचालन संभव नहीं है। सभी कर्मी के सामूहिक योगदान से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उपायुक्त ने प्रशिक्षण कोषांग को मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण को लेकर तिथि निर्धारण करने,वाहन कोषांग को वाहनों की संख्या का मूल्यांकन करने,सामग्री कोषांग, ईवीएम कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, मीडिया कोषांग,स्वीप कोषांग आदि को लेकर संबंधित कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने निर्वाचन, कार्मिक,वाहन,सामग्री, आदर्श आचार संहिता, मीडिया, प्रशिक्षण, प्रेक्षक, सहित अन्य कोषांगों का समीक्षा कर कई अन्य निर्देश दिये। उन्होंने चुनाव के सफल संचालन हेतु निर्वाचन आयोग का हैंड बुक में दिए गये निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिया । मौके पर उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी, समेत विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी उपस्थित थे।





