Search

April 27, 2026 5:25 am

भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, सांसद खगेन मुर्मू ने कार्यकर्ताओं से की अपील, “तन-मन-धन से जुटें विकास के लिए।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया बाजार स्थित विकास भगत के आवास पर पाकुड़िया प्रखंड स्तरीय चूनाव कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को पूर्व विधायक सुफल मरांडी , पूर्व भाजपा प्रत्याशी देवीधन टुडू सहित अन्य ने संयुक्त रूप से पिता काट कर किया। वहीं इस चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पश्चिम बंगाल मालदा नॉर्थ ईस्ट के सांसद खगेन मुर्मू, महेशपुर विधानसभा प्रभारी बलराम दुबे भी सम्मिलित हुए। वहीं इस मौके पर बैठक कर चुनाव जीतने के रणनीति बनाई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मालदा सांसद खगेन मुर्मू ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि चुनाव उम्मीदवार नहीं पार्टी के कार्यकर्ता लड़ रही है क्षेत्र के जनता का विकास के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को तन मन धन से लगाना होगा। आगे उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों का आर्थिक मानसिक व सामाजिक शोषण होते आ रहा है। आप सब क्षेत्र में मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करना है। सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भी सभी कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए ऊर्जा भरने का कार्य किया।वहीं इस दौरान विकास भगत के नेतृत्व में 52 महिला, पुरुष अन्य दलों के कार्यकर्ता भाजपा का दामन थामा सभी को उपस्थित अतिथियों एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जयसेन बेसरा, सरिता मुर्मू, तपन मंडल, हृदयानंद भगत, बृजमोहन चौबे, सहित अन्य सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20241102 wa0049359995123587396403

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!