[ad_1]
नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की हार के भुलाकर अब टीम इंडिया आगे बढ़ चुकी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलने उतरी युवा टीम ने शुरुआत धमाके के साथ की. पहला मुकाबला जीतने के बाद अब सीरीज के दूसरे मैच में टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. ऑस्ट्रेलिया का इरादा दूसरे टी20 में जीत हासिल करते हुए वापसी करने का होगा.
भारतीय टीम ने 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल करते हुए रिकॉर्ड बनाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने 208 रन का स्कोर खड़ा किया था. सूर्यकुमार यादव की कप्तान पारी के दम पर भारतीय टीम ने 2 विकेट से जीत हासिल की.
भारत की संभावित प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11
मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस, एरॉन हार्डी, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), शॉन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा/एडम जाम्पा।
[ad_2]
Source link










