डीसी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजना गिनाई, झारखंड सरकार के मईया योजना को लाभकारी बताया
सतनाम सिंह पाकुड़।
पाकुड़: पाकुड़ के मुख्य समारोह स्थल नगर के रानी जोतिमय स्टेडियम में जिला प्रशासन की और से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया.पाकुड़ डीसी मृत्युंजय कुमार वरणवाल ने झंडोतोलन किया और रास्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.डीसी ,एसपी ने परेड का निरिक्षण किया. इस मौके एसपी प्रभात कुमार , डीडीसी , एसडीओ, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे. साथ ही पुलिस जवानो के विभिन्न टुकड़ियों ने परेड का प्रदर्शन किया.जिला प्रशासन के दर्जनों कर्मियों और पदाधिकारियो को अच्छे कार्य करने के लिए डीसी ,एसपी समेत अन्य पदाधिकारियों ने मिलकर प्रशास्त्री पत्र देकर सम्मानित किया…इस मौके पर आम लोग उपस्थित थे…डीसी मृत्युंजय कुमार वरणवाल ने उपस्थित लोगो को संम्बोधित करते हुए कहा की सरकार आम लोगो के लिए कई योजनाये चला रही है…इसे लोगो को जानने की जरुरत है…मईया योजना सहित अन्य योजनाएं चल रही है…इसका लाभ महिलाएं ले…पाकुड़ जिला निरंतर आगे बढ़ रहा है…हमारा सपना तभी पूरा होगा जब आम लोगो तक सरकार की योजनाये पहुचेगी तभी देश और आगे जायेगा…








