सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): कीटनाशी छिड़काव कार्य को लेकर बुधवार को घाघरजानि स्थित अंचल कार्यालय सभागार में ग्राम प्रधानों को दी गई जानकारी, बीडीओ टुडू दिलीप ने बताया कि दो अप्रैल से 15 मई तक चयनित 40 गाँवो में छिड़काव कार्य किया जा रहा है। छिड़काव कार्य मे ग्राम प्रधानों की अहम भूमिका है। जो ग्रामीणों को जागरूक कर सकते है।कालाजार उन्मूलन को लेकर सरकार के द्वारा काफी बड़ा कदम उठाया गया है। कालाजार से ग्रसित मरीज को 6600 रुपये व अस्पताल तक लाने वाले व्यक्ति को 500 रुपये दिए जाएंगे, उन्होंने कहा कि जिसका मतदान पत्र नही बना है। अविलम्ब आकर कार्ड बनाये। वही अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सभी को इस छिड़काव कार्य मे सहयोग करना आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्रो में जागरूकता फैलना है। पीसीआई समन्वयक मो.अनीस ने कालाजार बीमारी व छिड़काव कार्य को लेकर विस्तृत जानकारी ग्राम प्रधानों को दिया।






