Search

September 17, 2026 4:10 am

दिव्यांग बच्चों को बांटे गए सहायक उपकरण, शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में शुक्रवार को समावेशी शिक्षा के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र लिट्टीपाड़ा में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, क्लचर्स, हियरिंग एड सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में मुख्य रूप से बीपीओ बेरनार्ड हांसदा उपस्थित थे। ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. ज्ञानू कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में आयोजित स्वास्थ्य जांच एवं दिव्यांगता आकलन शिविर में चिन्हित बच्चों की सूची के आधार पर उपकरणों का वितरण किया गया। समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए यह पहल की जा रही है। मौके पर अलीमको की टीम के चिकित्सक, रिसोर्स शिक्षक सुबोध कुमार, रोजा सोरेन सहित दिव्यांग छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!