Search

May 11, 2026 5:16 pm

दो थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को इंसानियत फाउंडेशन ने रक्तदान कर बचाई जान।

बजरंग पंडित

पाकुड़ सदर अस्पताल सोनाजोड़ी मे इलाजरत बिकरामपुर के 11 वर्षीय मनीषा कुमारी को बी पॉजिटिव एवं मोहनपुर के 8वर्षीय रेहाना खातून को ओ पॉजिटिव ब्लड की कमी हो गईं इन्हे अस्पताल मे भर्ती करने के बाद ड्यूटी मे तैनात डॉक्टर ने ब्लड चढ़ाने का सलाह दिया तभी इनका इलाज संभव है, परिजनों ने काफ़ी इधर उधर खोज लगाई पर कुछ उपाई नहीं हुआ उसके बाद ब्लड बैंक कर्मचारी ने इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों का नंबर दिया |परिवार वालों ने इंसानियत फाउंडेशन के सचिव बानिज सेख तथा एक्टिव सदस्यों सालिम शेख से संर्पक किया और बताया की हम काफ़ी परेशान है किसी तरह व्यवस्था कर दीजिये |डोनर की कमी इसका मुख्य कारण यह है पवित्र माहे रमजान चल रहा है फ़िरभी इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने मानवता का परिचय देते हुए रात्रि समय पाकुड़ रक्त अधिकोष जाकर इसाकपुर से 19 वर्षीय ताहिरउद्दीन ओ पॉजिटिव मौलाना आज़ाद चौक के तथा 32वर्षीय मिस्त्री समसुद्दीन शेख बी पॉजिटिव रक्तदान किया |पेसेंट परिजनों ने दोनों रक्तदाताओ को ढेर सारी दुआए एवं इंसानियत फाउंडेशन संस्था को बेहतर कार्य की सराहनीय धन्यवाद दिया |दोनों डोनर ने कहा मै धन्य हूँ की नेक कार्य करने का मौका मिला, रक्तदान करके बहुत खुशी हो रही है आगे भी प्रत्येक तीन महीने के बाद बाद डोनेट करता रहूंगा |मौक़े पर संस्था के सचिव बानिज सेख, एक्टिव सदस्य सालिम शेख, कर्मचारी नविन कुमार मौजूद रहे है |

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!