Search

May 5, 2026 11:58 pm

डीएमएफटी फंड से बनी पत्थरडांगा आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, जर्जर हालत में मिली केंद्र की स्थिति

उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार डीएमएफटी अंतर्गत पूर्व से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र एवं कई योजनाओं का शनिवार को पीएमयु सेल गोपनीय शाखा के टीम के द्वारा जांच किया गया।प्रखंड मुख्यालय के सामने पत्थरडांगा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में टीम के द्वारा जांच कर जानकारी प्राप्त किया।टीम में मौजूद लोगों ने सेविका पुतुल रानी साहू से आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद सभी सामान की जानकारी ली।वहीं बच्चों के उपस्थिति एवं पोषाहार के बारे में जानकारी ली।आंगनबाड़ी सेविका पुतुल रानी साहू ने बताया कि यह केंद्र काफी जर्जर हालत में है।यहां बरसात के दिनों में पानी टपकता है।मौके पर टीम में रितेश कुमार,अरशद अली, जाकिर हुसैन, बिनोद टुडु मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!