Search

May 10, 2026 10:17 pm

मनरेगा की योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण, जन सुनवाई में अनियमितताओं पर कार्रवाई का निर्देश।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड सभागार में गुरुवार को मनरेगा अंतर्गत वितीय वर्ष 2020-21, 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 के चालू/कार्यरत /पूर्ण योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण (वितीय वर्ष 2024-25) के तहत प्रखंड सभागार में जन सुनवाई कार्यकम का आयोजन किया गया । प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण में जन सुनवाई के दौरान पीएम आवास, शौचालय, पशु शेड, कूप निर्माण, भूमि समतलीकरण, वृक्षारोपण आदि की समीक्षा की गई।इस दौरान अंकेक्षण में पंचायत वार योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपस्थित ज्यूरी के समक्ष अनियमितता को रखा। पंचायत की योजनाओं में मिली अनियमितता पर ज्यूरी द्वारा त्वरित सुनवाई कर सुधार के निर्देश व भरपाई का आदेश दिया गया। अंकेक्षण के दौरान विशेष कर मजदूरी भुगतान की समस्या सबसे ज्यादा पाई गई। जन सुनवाई के दौरान ज्यूरी की भूमिका में प्रखंड प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू,जिप सदस्य समसुन मुर्मू,लोकपाल बिनोद प्रमाणिक,स्टेट रिसोर्स पर्सन उज्वल सरकार,सरीदा बेगम,प्रधान जगरनाथ हेंब्रम शामिल थे। इस मौके पर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, बीपीओ रिजवान फारूकी, जेई मुकेश मार्सिलियस मुर्मू,रंजीत कुमार ,सुजीत कुमार ,संजय मुर्मू, पंचायत के मुखिया, रोजगार सेवक ,जनसेवक सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!