सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़) चुनाव प्रक्रियाओं को लेकर शनिवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में सभी बीएलओ व पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मतदान में वृद्धि व सात मई को सभी बूथों में कार्यक्रम आयोजन को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। बीडीओ टुडू दिलीप ने कहा कि प्रखंड के 69 बूथों में से 12 में विगत चुनावो में काफी कम मतदान हुआ था।बीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि कम मतदान के बूथ में जाकर पता लगाएं की कौन कौन व्यक्ति बाहर है। जो मतदान में भाग कैसे ले पायेगा। बाहर रहे व्यक्ति को लाना है। वही मैं इलेक्शन एम्बेसेडर कार्यक्रम को लेकर उन्होंने बताया कि आगामी सात मई को सभी बूथ में संध्या छह से आठ बजे यह कार्यक्रम आयोजित होगी। जिसमें सभी ग्रामीणों की उपस्थिति अनिवार्य है। ग्राम प्रधान व शिक्षक इसमे सहयोग करेंगे। कार्यक्रम की तस्वीर लेकर ट्विटर , फेसबुक , वाट्सअप में भेजेंगे। जिससे कि लोगो तक यह सूचना पहुंच सके। इसको लेकर बीडीओ ने जल्द दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया। वही अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आगामी सात मई को आयोजन होने जा रहे कार्यक्रम को लेकर सभी ग्राम प्रधानों को निर्देश दी जाएगी। बैठक में बीडीओ ने उपस्थित सभी बीएलओ व पर्यवेक्षकों को मतदान को लेकर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी , कृषि पदाधिकारी सूर्य मालतो आदि उपस्थित थे।






