Search

May 11, 2026 1:37 pm

जिला परिषद में 15वें वित्त आयोग मद के व्यय की समीक्षा, कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश।

पाकुड़। जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 15वें वित्त आयोग मद की राशि के व्यय एवं प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रखंडवार योजनाओं की स्थिति, अद्यतन व्यय प्रगति और लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने सभी कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया कि स्वीकृत योजनाओं का कार्य निर्धारित समय सीमा में हर हाल में पूरा करें और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों और पंचायत राज स्वशासन परिषद के प्रखंड समन्वयकों को राज्य वित्त आयोग के आगामी पाकुड़ भ्रमण को लेकर 27 अगस्त तक सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश भी दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!