Search

April 26, 2026 5:17 am

फ्लाइंग स्क्वायड टीम द्वारा वाहनों की सघन तलाशी अभियान जारी

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की सघन जांच अभियान जारी है। सोमवार को फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाकर यात्री वाहनों की गहन तलाशी ली। इस अभियान का नेतृत्व बीईईओ रफीक आलम कर रहे थे। हिरणपुर, तोड़ाई सहित अन्य मुख्य सड़कों पर छोटे-बड़े सभी यात्री वाहनों की डिकी सहित सभी हिस्सों की जांच की गई। बीईईओ रफीक आलम ने बताया कि यह अभियान चुनावी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार जारी रहेगा। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वायड टीम द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है ताकि चुनावी प्रक्रिया को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाए रखा जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!