Search

May 9, 2026 11:15 am

14 जून से 25 जून तक चलेगा सघन क्षय रोग खोज अभियान

डीडीसी ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राजकुमार भगत

पाकुड़। सघन टीवी खोज अभियान के तहत 14 जून से 25 जून तक विशेष टीबी खोज अभियान के अंतर्गत टीबी के मरीजों की शीघ्र पहचान कर जॉंच उपचार क्या जाना है। इस निमित्त उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल,अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ ऐहतशाम उद्दीन के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया। उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने कहा कि जिले के सभी गांव, कस्बों, मुहल्लो में घर-घर जाकर टीबी लक्षण वाले संभावित मरीजों की पहचान, उनका बलगम( खखार ) का सैंपल लेंगे एवं इसे उस क्षेत्र के नजदीकी सरकारी टीबी जांच केंद्रों पर पहुंचाने का कार्य करेंगे। जांच के पश्चात टीबी संक्रमित मरीजो को टीबी की मुफ्त दवा एवं क्षय योजना के लाभ से जोड़ने का कार्य करेंगे। ताकि टीबी मुक्त भारत उन्मूलन 2025 के लक्ष्यों की प्राप्ति कर सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!