Search

May 3, 2026 11:39 pm

थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान: कागजात के जांच के साथ बाइक चालकों को हेलमेट पहनने की दी गई नसीहत।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया पुलिस अधीक्षक पाकुड के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़िया थाना के सामने ए एस आई मुद्रिका प्रसाद एवं पुलिस जवानों की मौजूदगी में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया । मौके पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की कागजात एवं डिक्की की जांच की गई । वहीं जांच के दौरान जिनके पास वाहन से संबंधित कोई कागज , ड्राइविंग लाइसेंस , इंस्योरेन्स आदि नहीं मिला वैसे गाड़ियों को रोककर रखा गया तथा कागज लाकर दिखाने के उपरांत ही हिदायत देकर उन्हें छोड़ा गया । वहीं सिद्धो कान्हो चौक एवं पाकुड़िया बस स्टैंड में भी आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई । इस दौरान सभी दो पहिया , चार पहिया वाहनों का कागजात , ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई एवं बाइक चालक को हेलमेट पहनने की नसीहत दी गई ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!