Search

February 19, 2026 2:34 pm

महेशपुर में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के डाकबंगला परिसर के प्रगण में झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिलाओं ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया । इस मौके पर झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सैकड़ो महिला शामिल हुए । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्षा जुली खिस्टमणि हेंब्रम शामिल हुए।इस मौके पर जिप अध्यक्षा जुली खिस्टमणि हेंब्रम ने बताया कि आज का दिन विशेष रूप से महिलाओं के लिए समर्पित होता है।यह एक ऐसा दिन है जब महिलाओं को राष्ट्रीय, जातीय, भाषाई, सांस्कृतिक, आर्थिक या राजनीतिक सीमाओं में उनकी उपलब्धियों के लिए मान्यता दी जाती है।महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संविधान में उनके लिए कई उल्लेख किए गए है।झारखंड में महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है साथ ही महिला सशक्त बने उन्हें पंचायत जनप्रतिनिधि से लेकर राज्य और देश सभी जनप्रतिनिधियों की लिस्ट में भी शामिल किया जाता है।इस अवसर पर रूहुल अमीन,कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम,गुड्डू भगत,अल्तमस हेंब्रम,जोगेंद्र मुर्मू,बाबूधन मरांडी,बिनीता मरांडी,अनिता मुर्मू,सुनीता सोरेन ,सावित्री मुर्मू,साइमन मुर्मू,जोशीमुद्दीन शेख,अजहरुल इस्लाम,रहमान शेख,नसीर शेख, मिलन सोरेन,अलामीन शेख, हमिक अंसारी,राजू अंसारी,सुनील मंडल,न्यूटन शेख सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20250308 wa00265363042662013625896

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर