Search

October 27, 2026 9:01 am

आईटीडीए ने अनुसूचित जनजाति आवासीय मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

परियोजना निदेशक, आईटीडीए ने विद्यालय के निरीक्षण के दौरान साफ- सफाई और खाने की गुणवक्ता का जाना हाल।

राजकुमार भगत

परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का के द्वारा लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत अनुसूचित जनजाति आवासीय मध्य विद्यालय, कुंजबोना एवं अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय हिरणपुर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में आवासीय छात्रों का पढाई एवं मेनु के अनुरूप भोजन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय में रह रहे छात्रों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो साथ ही साथ उनको दी जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं साफ सफाई पर भी विशेष रुप से ध्यान रखा जाए। प्रधानाध्यापक के द्वारा समस्याओं के बारे में अनुरोध किया गया, परियोजना निदेशक के द्वारा बताया गया की विद्यालय एवं छात्रावास से संबंधित बिजली, पानी, मरम्मती आदि आवश्यक समस्याओं को उपायुक्त महोदय से अनुरोध पत्र एवं जिला कल्याण पदाधिकारी से भी मांग पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

img 20240308 wa00301743989663285333075

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!