Search

July 20, 2026 6:29 pm

रखरखाव के अभाव में बदहाल हुआ जबरदहा फुटबॉल स्टेडियम, शराबियों का बन रहा अड्डा।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): जबरदहा स्थित फुटबॉल स्टेडियम रखरखाव के अभाव में इन दिनों जर्जर अवस्था मे है। वही स्टेडियम परिसर में प्रतिदिन शराबियों का अड्डा बना रहता है। वर्ष 2011 -12 में विशेष प्रमंडल पाकुड़ द्वारा करीब 69 लाख की लागत से इस स्टेडियम का निर्माण किया गया था। जहां खिलाड़ियों की कक्ष , सीढ़ीनुमा दर्शक दीर्घा , चाहरदीवारी सहित अन्य कार्य किया गया था। पर वर्तमान समय मे स्टेडियम की अवस्था जर्जर बन गई है। बनाये गए भवन , कक्ष की दरवाजा , खिड़की टूटकर बिखर चुका है। दर्शक दीर्घा की स्थिति भी बदतर है। बनाये गए कमरों के अंदर गन्दगी फैली हुई है। बिडम्बना यह है कि स्टेडियम के करीब 100 फिट चाहरदीवारी का निर्माण कार्य अभी तक नही हो पाया है। जिससे मैदान खुला पड़ा हुआ है। गुरुवार साप्ताहिक हाट के दिन तो इस जगह पर शराब की बाजार लगा रहता है। जहां खुलेआम अवैध शराब की खरीद बिक्री होती है। वही अन्य दिनों में भी शराबियों का अड्डा बना रहता है। मैदान में जुआ का खेल भी होते आ रहा है। जिससे मैदान परिसर में गंदगियों की अम्बार लगा रहता है। सभ्य लोग इस ओर गुजरने से ही हिचकते है।इसके बाद भी खेल प्रेमियों द्वारा मैदान को साफ कर फुटबॉल व क्रिकेट प्रतियोगिता निरन्तर आयोजित करते आ रहा है। वही स्थानीय खिलाड़ियों द्वारा भी मैदान की उपयोग की जाती रही है। विभागीय रूप से अभी तक स्टेडियम की रखरखाव व स्वच्छता को लेकर किसी प्रकार की पहल नही की गई है। वही स्थानीय पंचायत जन प्रतिनिधि भी मौन साधे हुए है। जबकि खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए यह मैदान की महत्व काफी अधिक है। बताते चले कि इस मैदान निकट इंडोर स्टेडियम निर्माण को लेकर भी जिला प्रशासन के द्वारा निरीक्षण भी किया गया था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!