Search

April 16, 2026 10:56 pm

मंडलकारा पाकुड़ में हुआ जेल अदालत का आयोजन।

बजरंग पंडित

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर आज 15 दिसंबर 2024 रविवार को पाकुड़ मंडलकारा में जेल अदालत का आयोजन की गई।
उक्त कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी ने जेल अदालत के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही प्राधिकार से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी दी। बन्दी को उनके अधिकार व उनके हित से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। आज के इस जेल अदालत में झालसा के निर्देशानुसार मेडिकल कैंप लगाया गया जिसमे बुजुर्ग बंदियों व अन्य बंदियों को हेल्थ की जांच की गई जिसमें बीपी, शुगर, समेत अन्य जांच की गई। मौके पर सचिव अजय कुमार गुड़िया, डॉ एस के झा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक समेत जेल के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!