Search

September 16, 2026 7:45 pm

जन्मोत्सव सह तिथि भोजन, बीडीओ ने बच्चों के साथ मनाया उत्सव, विद्यालय में किया भोजन का आयोजन।

अब्दुल अंसारी

उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार प्रखंड के 149 विद्यालयों में मंगलवार को जन्मोत्सव सह तिथि भोजन का आयोजन किया.प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों के बीच बीडीओ सोमनाथ बेनर्जी ने केक काटकर बच्चों के उत्साह को बढ़ाया और उसके पश्चात उन्होंने बच्चों को एक लाइन से बैठाकर अपने हाथों से भोजन परोसकर भोजन करवाया और बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया.उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों को विद्यालय आने के लिए मनोबल को बढ़ाने एवं विद्यालय और शिक्षा के प्रति रुचि लाने के लिए किया गया है.यह कार्यक्रम का आयोजन अब प्रत्येक माह के आखिरी 30 तारीक को किया जाएगा.इस कार्यक्रम से बच्चों के बीच खुशी का माहौल देखा गया.मौके पर मुखिया अनिता सोरेन,शिक्षक बसंत कुमार,पंचायत सचिव अनिल शर्मा,विद्यालय के अध्यक्ष किशोर कुमार,ग्राम प्रधान सहित अभिभावक मौजूद थे.

img 20250520 wa00206437938716362905037

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!