Search

May 14, 2026 11:52 pm

झामूमो की सदस्यता अभियान में तेजी

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): झामूमो की सदस्यता अभियान काफी तेजी से की जा रही है। जहां हर गांव में लोगो को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। मंगलवार को झामूमो के जिला पर्यवेक्षक मुसलोद्दीन अंसारी के द्वारा मोहनपुर पंचायत में व्यापक रूप से सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 11 सक्रिय सदस्य व 70 लोगो को पार्टी में जोड़ा गया। जिला पर्यवेक्षक ने बताया कि पाकुड़ में सदस्यता अभियान व्यापक पैमाने पर संचालित है। लोग झामूमो के साथ जुड़ रहे है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की जन कल्याणकारी व विकासमूलक कार्यो से लोग काफी आकर्षित है। आम जनता समझ चुकी है कि राज्य की सर्वांगीण विकास झामूमो के नेतृत्व में ही होगी। आज राज्य तरक्की की ओर बढ़ रहा है। इसलिए सभी लोग पार्टी से जुड़ रहे है। इस अवसर पर उप प्रमुख अब्दुल गनी , रहीम अंसारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

img 20250211 wa00165053440160041757906

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!