ललपनिया से अक्षय कुमार सिंह की रिपोर्ट
Also Read: खनन से मालामाल पाकुड़, लेकिन सड़कों में गड्ढों का राज—करोड़ों के डीएमफटी फंड पर बड़ा सवाल।
ललपनिया(बोकारो)। ललपनिया में झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं अन्य सहयोगी दलों द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद का व्यापक असर रहा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से आक्रोशित बंद समर्थकों ने ललपनिया के रामगढ़ रोड स्थित चौक पर घेराबंदी कर टायर जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुबह से ही लालपनिया के सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रही वहीं शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहे। इस दौरान कुछ घंटे बिजली व्यवस्था भी प्रभावित रही। देर शाम जाकर इक्का दुकान दुकान खुली। बंद को सफल बनाने में मुख्य रूप से मदन मरांडी,निखिल सोरेन, राजू मरांडी,अजीत मरांडी सहित अन्य सैकड़ो कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।






