Search

May 4, 2026 12:06 pm

राज्य सरकार की है महत्वकांक्षी योजना ; झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना

पंचायत स्तर पर आज से प्रारंभ कैम्प को लेकर डीडीसी ने शहरकोल पंचायत का किया निरीक्षण

आवेदन से लेकर योजना के लाभ तक सभी कुछ निःशुल्क/ मुफ्त है। किसी भी चरण में किसी को कोई पैसे देने की आवश्यकता नहीं है

निःशुल्क फॉर्म का हुआ वितरण

राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) को लेकर आज 3 से 10 अगस्त तक जिले के सभी पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर उप विकास आयुक्त मो० इश्तियाक अहमद ने सदर प्रखंड अंतर्गत शहरकोल पंचायत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने लाभुकों से चर्चा कर योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) सरकार के तरफ से महिलाओं के आत्मसम्मान को बढ़ावा देने के लिए एक कारगार कदम है जिसमें 21 से 50 वर्ष की महिलाओं के रोजमर्रा की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ₹1000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के तहत प्रत्येक माह की 15 तारीख तक सरकार बहनों के एकल लिंक्ड बैंक खाते में राशि क्रेडिट करेगी। इस योजना के तहत लाभुकों के लिए पात्रता को सरल रखा गया है। आवेदिका झारखण्ड की निवासी हों उनकी आयु 21 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम की हो। आवेदिका का आधार लिंक्ड सिंगल (एकल) बैंक खाता हो। जिनका बैंक खाता आधार लिंक्ड नहीं है वे भी योजना का लाभ दिसम्बर – 2024 तक उठा सकतीं हैं। मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड हो।आवेदिका का परिवार झारखण्ड राज्य के अंत्योदय अन्न योजना(पीला रंग का राशन कार्ड), पूर्वविक्ता प्राप्त गृहस्थ कार्ड (गुलाबी रंग का राशन कार्ड)/K-Oil राशन कार्ड (सफेद रंग का राशन कार्ड)/हरा रंग का पृथक राशन कार्डधारी हो।

img 20240803 wa00315858321818297182159

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!