Search

May 15, 2026 4:54 pm

झारखंड विकास परिषद द्वारा तीन दिवसीय दाह हासा बचाव एलेन यात्रा का शुरूआत किया गया।

गिरते जल स्तर को कैसे बचाना है,इसको लेकर लोगों के बीच जागरूक अभियान चलाया जाएगा।

अमर भगत

अमरापाड़ा के सालपतरा फुटबॉल मैदान मे झारखंड विकास परिषद द्वारा तीन दिवसीय दाह हासा बचाव एलेन यात्रा का शुरूआत किया गया l इस यात्रा में गोगाजोर,सालपतरा, पीपलजोरिया, चिलगोजोरी बिशनपुर ,अमीरजोला, चटरा, पहाड़ एवं बोडोपहाड़ के ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, महिला समूह के सदस्य एवं गांव के युवा महिला एवं किशोरियों ने भाग लिया. इस यात्रा का उद्देश्य लगातार गिरते जल स्तर को किस तरह से बचाया जाए इस पर लोगों को जागरूक करना एवं गहराते जल संकट को लेकर सचेत करना है.यात्रा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सोमनाथ मुखर्जी , एसोसिएशन, एड इंडिया , भारत के प्रभारी ने कहा कि पानी का एक-एक बूंद बहुमूल्य है। लगातार पर्यावरण के बदलते स्वरूप को देखते हुए जल संकट और भी गहराता जा रहा है अतः प्रत्येक ग्रामीण का दायित्व है कि इस गहराते जा रहे जल संकट के समाधान की दिशा में अपने कदम बढ़ाएं ।इस यात्रा में गांव की किशोरियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में जल संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाई। उन्होंने नाटक के माध्यम से भविष्य में होने वाले जल संकट के कारण आने वाले परेशानियों का सचित्र वर्णन किया। यात्रा के क्रम में गोगा जोर और बोलो पहाड़ के बीच में 300 मी का श्रमदान कर मेडबंदी तैयार किया गया, जिससे पहाड़ों से गिरते हुए पानी को रोक कर जमीन के अंदर ले जाया जाए और जलस्तर को बढ़ाया जाए. साथ ही साथ मिट्टी कटाव को भी रोका जा सके।
इस यात्रा में आठ गांवों के 600 लोगों ने भाग लिया. इस दौरान झारखंड विकास परिषद के कार्य परियोजना में मनोरंजन सिंह, नरेंद्र शर्मा, जशीनता मिंस,कैलाश कुमार, दामू पहाड़िया .

img 20240201 wa00531790773886357285378
img 20240201 wa00526770757182297609847

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!