Search

October 27, 2026 8:50 pm

झामुमो ने लिट्टीपाड़ा के कई गांव में न्याय सह पदयात्रा निकाल केन्द्र सरकार के ऊपर किया जमकर हमला।

प्रशांत मंडल

झामुमो प्रखण्ड कमिटी के कार्यकर्ताओं ने प्रखण्ड अध्यक्ष चरण मुर्मू के नेतृत्व में प्रखण्ड के लेटबाड़ी , बल्लमपुर, कुकुरडूबा, डुमरिया, दराजमाठ, आदि गांवों में पदयात्रा कर न्याय मार्च निकाला तथा जनसंपर्क कर लोगो को बताया कि हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा बिना किसी दोष के साजिश के तहत फंसा कर जेल में बंद कर किस प्रकार एक आदिवासी मुख्यमंत्री को बदनाम कर रही है तथा परेशान कर झारखंड के आदिवासियों के साथ कैसा व्यवहार कर रही है। जिसे सुन कर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। तथा आने वाले दिनो में भाजपा को सबक सिखाने का निर्णय लिया।मौके पर प्रखण्ड सचिव जावेद आलम, कृपाल तुरी, सगीर अहमद, मुमताज अंसारी, अन्ना हेंब्रम, लतीफ अंसारी, मन्नू अंसारी, पागान हेंब्रम, बबलू राय, जब्बार अंसारी, समियेल मुर्मू के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!