राजकुमार भगत
पाकुड़ । जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में मुख्यमंत्री सह झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का 49वाँ जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने केक काटकर हेमंत सोरेन के चित्र को स्पर्श किया। वही कार्यकर्ताओं ने “हैप्पी बर्थडे टू आवर डिअर हेमंत सोरेन” का गीत गुनगुनाया। कार्यकर्ताओं व समर्थकों के बीच केक व मिठाईया बाँटी गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दीर्घायु जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई।इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि राज्य के गरीब, शोषित, वंचित आदिवासियों और मूलवासियों के हक-अधिकार के लिए झारखंड का बेटा शहेमंत सोरेन जी हमेशा कार्य करते रहेंगे। राज्य के विकास को लेकर निरंतर प्रयत्नशील रहने वाले मुख्यमंत्री दूरदृष्टि से राज्य का बेहतर विकास होगा।बताते चले कि सीएम सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिले के नेमरा में हुआ था। इस खुशी के अवसर जिले के सभी प्रखंडों में भी प्रखंड अध्यक्ष व सचिव के नेतृत्व में केक काटकर माननीय हेमंत सोरेन जी का जन्मदिन मनाया गया व एक दूसरे के बीच मिठाइयाँ बाँटी गई।मौके पर केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्बरम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, युवा जिला सचिव उमर फारूक, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, जिला सदस्य तनवीर हुसैन, जिला सदस्य फिरोज अली, युवा जिला उपाध्यक्ष गाजी सलाउद्दीन, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मिनोति मुर्मू, महिला मोर्चा जिला संगठन सचिव सुशीला मुर्मू, पाकुड़ प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, फुरकान शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।






