Search

April 27, 2026 9:56 pm

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर झामुमो की बैठक संपन्न

राजकुमार भगत

पाकुड़। मुख्यमंत्री सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन आगामी 22 नवम्बर को पाकुड़ आगमन को लेकर झामुमों जिला कमिटी की बैठक जिले के लडडू बाबू आम बागान में जिला अध्यक्ष श्याम यादव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान, पंचायत कमेटी व बुथ कमेटी के लक्ष्य को पूर्ण करने का दिशा निर्देश दिया गया । श्री यादव ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले से मिले सदस्यता अभियान रसीद काटकर 15 नवंबर तक निश्चित रूप से जिला कमिटी को उपलब्ध कराये व प्रखंडों संगठन का विस्तार करें। महेशपुर विधानसभा प्रो० श्री स्टीफन मरांडी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी को तैयार रहने कहा । उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जोश के साथ गांव-गांव में प्रचार करें ।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष समद अली, जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य हरिवंश चौबे, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील टुडू, सचिव उमर फारूक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, केंद्रीय सदस्य निशा शबनम हांसदा, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, केंद्रीय सदस्य अमित भगत, केंद्रीय सदस्य पिंकू शेख, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलुद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा,हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, सचिव माणिक मराण्डी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, सहित सभी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत अध्यक्ष सचिव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20231106 WA0006

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!