Search

April 29, 2026 7:57 am

झामुमो विधायक ने विकास के नाम जनता के साथ की ठगी, जाति समाज से वोट लेकर उनको ही किया अपमान: रसका हेंब्रम।

लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित नहीं करती है तो मैं निर्दलीय लडूंगा चुनाव: रसका हेंब्रम।

झामुमो विधायक ने आजतक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नही दी तवज्जो: रसका हेम्ब्रम।

प्रशांत मंडल

हिरणपुर: लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस संथाल परगना आदिवासी प्रकोष्ठ के को ऑर्डिनेटर रसका हेम्ब्रम ने कहा कि पिछले 5 वर्षो से मैने यहां के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस संगठन को जोड़ने का कार्य किया हूं अब समय चुनाव का है मैने अपनी दावेदारी कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष पेस कर दिया हूं चूंकि ये लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र मेरा घर भी है और जब मैं आर्मी में था तब यहां के आदिवासी मुस्लिमो की स्थिति को देखकर मुझे बड़ा अजीब लगा तब जाकर मैंने इस क्षेत्र की सेवा के लिए मैंने 2019 में अपने नौकरी को त्याग कर दिया था। कांग्रेस कोऑर्डिनेटर रसका हेम्ब्रम ने कहा कि 1977 से यहां जेएमएम और एक ही परिवार का राज चल रहा और सबसे दुखद बात है की इस क्षेत्र के आदिवासी और मुस्लिमो को 100 प्रतिश्त वोट मिलता रहा है लेकिन विधायक ने इस समाज के लिए कोई काम नही किया और न ही सम्मान दिया उल्टे जिस समाज का वोट नही मिलता है उसी समाज को मालिक बना दिया जो सीधे सीधे लिट्टीपाड़ा के मुसलमानो के साथ धोखा है मुस्लिम समाज को अपमानित करने का काम किया है यहां न रोजगार का कोई व्यवस्था किया गया है न तो कोई कॉलेज, अस्पताल, सड़क है लिट्टीपाड़ा की जनता पानी पानी को तरस रहा है लेकिन विधायक जी के 4 सलाहकार जो केवल इस क्षेत्र को दुहने में लगे हुए है आज खदान लीज ग्राम सभा के नाम पर विधायक जी का बिना आदेश नही होता है यहां के खदानों में बाहरी लोग नौकरी करते है कभी इस दिशा में विधायक जी का पहल नही रहा है इस क्षेत्र में मुस्लिमो आदिवासियों की संख्या काफी तादाद में है लेकिन विधायक जी उसे खुश रख रहे है जिसका वोट न कल मिला था न आज मिलेगा इन सब बातो को मैंने अपने आलाकमान के समक्ष रख दिया है पार्टी ने अगर उचित समझा तो मुझे टिकट देगी अन्यथा मैं अपने कार्यकर्ता समर्थको से बात कर निर्दलीय चुनाव लडूंगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!